शरीर से बाहर था दिल, नवजात की मौत
नवजात के छाती के ऊपर दिल था। हैदराबाद के 'केयर अस्पताल' में शल्य चिकित्सा के लिए उसे भर्ती किया गया था, जहां बच्चे की मौत हो गई।
चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा इक्टोपिया कार्डिक के साथ पैदा हुआ था। इसका मतलब कि बच्चे का दिल शरीर से बाहर विकसित हुआ था। जब चिकित्सकों की एक टीम नवजात के ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी उसी दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
चिकित्सकों ने बताया कि नवजात को कडापा जिले से नाजुक हालत में यहां लाया गया था। बच्चे का जन्म बुधवार को हुआ था और हैदराबाद लाए जाने से पहले उसका परीक्षण प्रोड्डोतर सरकारी अस्पताल में हुआ था।
चिकित्सकों के मुताबिक आनुवांशिक गड़बड़ियों के चलते 200,000 बच्चों में से एक बच्चा इक्टोपिया कार्डिक वाला पैदा होता है। अगर गर्भावस्था के दौरान इसका पता चल जाए तो उसका निदान संभव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications