किसी भी आतंकवादी का हश्र कसाब जैसा होगा : मोइली
संसद के बाहर संवाददाताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "यह देश के लिए न्याय है और स्वागतयोग्य निर्णय है।"
मोइली ने कहा कि 26 से 29 नवंबर के बीच मुंबई पर हमले को अंजाम देने वाले कसाब और उसके साथ अन्य नौ पाकिस्तानी आतंकवादियों ने देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ा था।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हमारे कई बहादुर पुलिसकर्मियों को भी मार डाला।
मोइली ने कहा, "वह इससे भी बड़ी सजा का पात्र था। यह फैसला भारत आने वाले आतंकवादियों के लिए एक संदेश है कि उनका भी यही अंजाम होगा।"
पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए मोइली ने कहा, "पाकिस्तान भारत के जीवन और संपत्ति में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। पाकिस्तान प्रोत्साहित किसी भी आतंकवादी का वही हश्र होगा जो कसाब का हुआ है।"
एक विशेष अदालत ने गुरुवार को कसाब को मुंबई हमले के मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने सोमवार को उसे 86 मामलों में दोषी ठहराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications