पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकी पर गोलीबारी
सेना के सूत्रों के मुताबिक जम्मू से 210 किलोमीटर उत्तर में मेंढर सेक्टर के बालनोई(संख्या 68) में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलाबारी की। दोनों तरफ से 30 मिनट तक गोलीबारी चलती रही। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इससे पहले पिछले शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications