कसाब के मृत्युदंड को कृष्णा ने सबसे उपयुक्त बताया
संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि न्याय एक उपयुक्त निष्कर्ष पर पहुंचा। पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया का पालन हुआ। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को हमें सबक सिखाना चाहिए।"
कृष्णा ने कहा, "इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों को और अन्य सह-साजिशकर्ताओं को भी न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।"
मुंबई में गुरुवार को एक विशेष अदालत ने कसाब को मृत्युदंड की सजा सुनाई। पाकिस्तानी आतंकवादी को सोमवार को 86 मामलों में दोषी ठहराया गया था। इन मामलों में भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का भी मामला शामिल था। हमलों के दौरान ही कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था।
लश्कर-ए-तैयबा के नेता हाफिज सईद, जकीउर रहमान लखवी और अबू हमजा समेत 20 पाकिस्तानी आतंकवादियों को भी इन हमलों में संलिप्त रहने के मामलों में दोषी ठहराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications