शादी में पान खाने से 14 बीमार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के कनघट्टी गांव में अज्जू लाला की बहन की बुधवार को शादी थी, जिसमें शामिल होने आए बारातियों ने खाना खाने के बाद पान खाया। पान खाने के बाद लोगों को उल्टी होने के साथ तबियत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें मंदसौर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मंदसौर के कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी के मुताबिक पान खाने से बीमार पड़े 14 लोगों को जिला चिकित्सालय में लाया गया है। बीमारों लोगों में चार बच्चे और 11 महिलाएं हैं, इन सभी का इलाज जारी है। पान में क्या मिलाया गया था इसकी जांच कराई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications