सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है कांग्रेस : गडकरी

गडकरी ने कहा, "हम कांग्रेस द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं को धमकाने के लिए सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ 12 मई को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। "

गडकरी ने कहा कि भाजपा सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा तहलका डॉट कॉम के खिलाफ उठाए गए कदम पर पूछे गए सवाल पर जवाब नहीं दिया।

गडकरी ने कहा, "मैं अभी इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहूंगा लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि राजग के शासन के दौरान सीबीआई का दुरुपयोग नहीं किया गया था।"

गडकरी ने कहा कि सीबीआई खासतौर पर गुजरात सरकार को फर्जी मुठभेड़ के मामले में परेशान करती है। उन्होंने कहा कि जबकि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार फर्जी मुठभेड़ के मामले में बदनाम हैं।

गडकरी ने कहा कि सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं, खासकर भाजपा, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं पर दवाब बनाने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि संभवत: भाजपा ऐसी पहली पार्टी है, जो सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे को उठा रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अन्य दलों में ऐसा करने का साहस नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+