नीतीश ने की जातीय आधार पर जनगणना की वकालत
विश्वास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत के लिए मधुबनी जाने से पूर्व पटना में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं भी देश में जातीय आधार पर जनगणना करवाने का पक्षधर हूं। यह सच है कि जनता दल (युनाइटेड) वर्ष 1990 से ही इसके पक्ष में है।"
नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय आधार पर जनगणना होने के बाद ही पिछड़े तथा अत्यंत पिछड़े लोगों का सही आंकड़ा पता चल सकेगा जिससे इन लोगों का विकास करने में सरकार को भी मदद मिल सकती है।
गौरतलब है कि इसके पूर्व बिहार के प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी जाति के आधार पर जनगणना करवाने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications