मालगाड़ी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, 7 मरे
पुलिस के अनुसार मोदरा गांव में भीमपुरा रेलवे फाटक पर यह दुर्घटना हुई। दोपहर करीब 12.45 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली फाटक पार कर रही थी इसी दौरान भीनमाल से जालौर जा रही मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन व्यक्ति एक ही परिवार के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications