हेमंत ने सोरेन को इस्तीफा सौंपा
शिबू सोरेन विधानसभा उपचुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। संवैधानिक दायित्व पूरा करते हुए उन्हें 30 जून से पहले राज्य विधानसभा का सदस्य बनना है। वर्तमान में वह दुमका संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं।
सोरेन ने बुधवार को जेल की सजा काट चुके पूर्व नक्सली नेता व झामुमो विधायक पोलुश सुरिन से कथित तौर पर उनकी तोरपा विधानसभा सीट खाली करने के लिए कहा था। सोरेन इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे।
सुरिन शुक्रवार को रांची पहुंचकर सोरेन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
झामुमो के एक नेता ने आईएएनएस से कहा, "सोरेन तय करेंगे कि उन्हें विधानसभा चुनाव किस सीट से लड़ना है। पार्टी के भीतर यह आम सहमति है कि उन्हें दुमका विधानसभा सीट से लड़ना चाहिए।"
झामुमो नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हरी झंडी मिलने के बाद ही सोरेन उप चुनाव लड़ने की योजना बनाएंगे। भाजपा सोरेन पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए दबाव बना रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications