पाकिस्तानी तालिबान से शहजाद के संबंधों की जांच (लीड-1)

वाशिंगटन, 6 मई (आईएएनएस)। न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वेयर में बम विस्फोट की साजिश की जांच में जुटे अमेरिकी अधिकारी इस मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध फैसल शहजाद के पाकिस्तानी तालिबान के साथ संबंधों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

विस्फोट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार पाकिस्तानी मूल के नागरिक शहजाद के बारे में कहा जा रहा है कि उसे पाकिस्तानी तालिबान के आत्मघाती हमलावर प्रशिक्षक ने विस्फोट की साजिश रचने का निर्देश दिया था।

अमेरिकी समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जनरल' ने पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। शहजाद के कथित तौर पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ संबंधों को लेकर पाकिस्तानी अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि जांच में मुख्य रूप से इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि शहजाद पाकिस्तान में क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि न्याय विभाग और जांच एजेंसियां इस मामले पर गौर कर रही है।

अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार इस बात की जानकारी है कि शहजाद तहरीक-ए-पाकिस्तान के कुछ सदस्यों को जानता था और उन्होंने ही उसे विस्फोट के लिए प्रशिक्षित किया था।

शहजाद पाकिस्तानी वायुसेना के एक अवकाश प्राप्त अधिकारी का बेटा है। 'वॉल स्ट्रीट जनरल' के मुताबिक कराची शहर से पुलिस ने मंगलवार को तोहिद अहमद और मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि दोनों के संबंध जैश से हैं।

तोहिद ई-मेल के जरिए शहजाद के संपर्क में था। शहजाद को दक्षिणी वजीरिस्तान ले जाने वाला रेहान था। वहीं उसे विस्फोटकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया था।

समाचार पत्र के अनुसार दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-पाकिस्तान के कारी हुसैन के शिविर में शहजाद को प्रशिक्षण दिया गया था। हुसैन लोगों को आत्मघाती हमलावर बनाने का काम करता है।

हुसैन ने एक हफ्ता पहले अमेरिका में हमले की धमकी दी थी। उसने कहा था कि उसके 'लड़ाके' अमेरिका में तैनात हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+