संप्रग सरकार में कसाब को फांसी दिए जाने पर संदेह : गडकरी
यहां पत्रकारों से बातचीत में गडकरी ने कहा, "मैं आश्वस्त नहीं हूं। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी की सजा दी गई है लेकिन अब भी वह कैद है। ऐसे कई और मामले हैं।"
गडकरी ने मांग की कि अगर मुंबई की अदालत ने कसाब को मौत की सजा दी है तो उसका निर्णायक अंत होना चाहिए।
गडकरी ने कहा, "दुर्भाग्यवश आतंकवादियों के तुष्टीकरण को कांग्रेस और संप्रग धर्मनिरपेक्षता समझती है।"
उन्होंने कहा, "आतंकवाद को वोट बैंक की राजनीति से जोड़ना सही नहीं है। अपराधी अपराधी होते हैं। आतंकवादी आतंकवादी होते हैं।"
मुंबई पर 26/11 के हमलों के दोषी कसाब को अदालत ने गुरुवार को मौत की सजा सुनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications