झारखण्ड में कांग्रेस को फायदा नहीं उठाने देंगे : गडकरी
दो दिवसीय गोवा दौरे पर यहां पहुंचे गडकरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि धन व बाहुबल से छोटी पार्टियों को तोड़कर कांग्रेस मौजूदा राजनीतिक संकट का लाभ न उठाए।"
उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट के समाधान के लिए वह शुक्रवार को झारखण्ड जाएंगे और सभी सहयोगी दलों से बात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव पर हुए मतदान में मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने सरकार के पक्ष में मतदान किया था। इसके अगले ही दिन भाजपा ने सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया था।
इसके बाद सोरेन की ओर से भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का प्रस्ताव मिलने के बाद भाजपा ने अपने इस फैसले पर रोक लगा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications