सोमाली लुटेरों के कब्जे से रूसी टैंकर मुक्त
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अधिकारियों ने टैंकर को पकड़ने का फैसला किया था। अधिकारी इस बात को जानते थे कि जहाज पर सवार नाविकों को लुटरों द्वारा एक दुर्गम स्थान पर ले जाया गया होगा।
इस अभियान में किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।
इस जहाज पर चालक दल के 23 रूसी व्यक्ति सवार थे और इस पर 86,000 टन तेल लदा हुआ था। इस जहाज को लुटेरों ने बुधवार को उस समय अगवा कर लिया जब वह चीन जा रहा था।
समय रहते ही जहाज के कप्तान ने इस घटना की सूचना रूसी युद्धपोत को देकर सहायता मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications