गोवा के 4 मूर्ति तस्कर गिरफ्तार
जिले के अलीनगर इलाके में गुरुवार तड़के पुलिस ने चारों को 10 करोड़ रुपये मूल्य की भगवान गौतम बुद्ध की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति के साथ धर दबोचा।
अलीनगर थाना प्रभारी पी.के.राम ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि सभी तस्कर गोवा निवासी हैं और पिछले तीन दिन से वाराणसी के एक होटल में ठहरे हुए थे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय किसी बड़े मूर्ति चोर गिरोह से ये आज मूर्ति खरीदकर वैन से वापस वाराणसी वापिस जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।
राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मूर्ति की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों से उनके गिरोह और उत्तर प्रदेश में उनके संपर्को के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications