दिल्ली में 'कॉचर फैशन वीक' जुलाई में
'कॉचर फैशन वीक' के आयोजक होटल और आयोजन स्थल की तलाश में हैं, जबकि इसके प्रायोजक जल्द ही एक औपचारिक कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।
सेठी ने आईएएनएस को बताया, "हमने कार्यकम का खाका तैयार कर लिया है। लिहाजा एक हफ्ते में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।"
उन्होंने कहा, "इस चीज को लेकर मैं बिल्कुल आश्वस्त हूं कि यह फैशन वीक बड़े स्तर पर आयोजित होगा और डिजायनरों का चयन बहुत कठिन होगा।"
सेठी के मुताबिक 'कॉचर फैशन वीक' पांच से अधिक दिन के लिए आयोजित नहीं किया जाएगा। इसमें 10 से 12 शो होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications