प्रदर्शनकारियों ने माओवादी समर्थकों पर हमला किया
एक स्थानीय संगठन से ताल्लुक रखने वाले दर्जनों युवक हाथों में डंडे लिए और सर पर लाल रंग की पट्टी बांधे हुए थे। युवाओं ने माओवादी समर्थकों पर हमला कर दिया। नेपाल के परसा जिले में स्थित बीरगंज में माओवादी प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए गए शिविर को युवाओं ने तहस नहस कर दिया।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक युवा माओवादी विरोधी रैली में भाग ले रहे थे। वे दो मई से ही इलाके में बंद दुकानों को खुलवाने का प्रयास कर रहे थे।
माओवादी समर्थकों के विरोध जताने के बाद युवाओं ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होने शिविर में जमकर उत्पात मचाया। बाद में कुछ युवाओं ने माओवादी सदस्यों से संबंधित दो कारों को आग के हवाले कर दिया।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों के मुताबिक सुरक्षाबल भी इस अभियान में शामिल हो गए और उन्होंने निर्दयतापूर्वक माओवादी प्रदर्शनकारियों की पिटाई की। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई में दर्जनों लोग घायल हो गए जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शािमल थे।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और स्थानीय प्रशासन आपातकालीन बैठक कर हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications