पुलिस और मुइवा समर्थकों के बीच संघर्ष
ये समर्थक अलगाववादी नेता के स्वागत में एकत्र हुए थे।
नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन)के महासचिव मुइवा के स्वागत के लिए मणिपुर और नागालैंड की सीमा के नजदीक माओ शहर में 5,000 से अधिक प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे।
मुइवा अपने गृह नगर में प्रवेश के इंतजार में नागालैंड के विस्वेमा गांव में डेरा डाले हुए हैं। सरकार ने माओ शहर के सीमा प्रवेशद्वार को बंद कर रखा है।
मणिपुर सरकार ने मुइवा के गृहनगर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications