मैं कुछ नहीं कहना चाहता: कसाब
बचाव पक्ष के वकील के. पी. पवार ने न्यायाधीश एम. एल. तहालियानी के सजा के फैसले के बाद कसाब से पूछा था कि क्या वह इस फैसले की प्रतिक्रिया में कुछ कहना चाहता है।
पवार ने बाद में पत्रकारों को बताया, "अदालत ने हमसे पूछा था कि क्या दोषी कुछ कहना चाहता है? आप उससे बात करें और हमें बताएं।"
उन्होंने कहा, "मैंने उससे बात की। मैंने उससे पूछा, 'क्या तुम कुछ कहना चाहते हो?' कसाब ने कहा, 'मैं कुछ नहीं कहना चाहता।' मैंने यह बात अदालत को बता दी।"
पवार से पूछा गया है कि क्या कसाब अपनी मौत की सजा के फैसले को चुनौती देना चाहता है। उन्होंने कहा, "मुझे एक बार फिर कसाब से पूछने का मौका दिया गया है। इसके बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications