दलित कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं करुणानिधि : जयललिता
जयललिता ने एक बयान जारी कर कहा, "ए. राजा के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि दलित कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।"
पिछले दिनों नई दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए करुणानिधि ने दावा किया था कि केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री राजा को हटाये जाने का मुद्दा संसद में जोरदार ढंग से इसलिए उठाया गया था क्योंकि वह दलित हैं।
एक लाख करोड़ रुपये के कथित 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को करुणानिधि द्वारा महत्वहीन बताए जाने का आरोप लगाते हुए जयललिता ने कहा, "इस तरह की टिप्पणी कर करुणानिधि संसद में राजा के इस्तीफे की मांग कर रहे दलितों नेताओं को असमंजस में डालना चाहते हैं। वह अपने आपको दलित समुदाय के मसीहा के तौर पर प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications