रूस कंप्यूटर गेम से देशभक्ति को बढ़ावा देगा
समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती के अनुसार संचार मंत्रालय और एक प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी '1सी' कंप्यूटर गेम की एक परियोजना को तैयार किया है। कहा जा रहा है कि इस गेम के जरिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रूस की तकनीकी रूप से अच्छी छवि बनेगी और किशोरों के बीच देशभक्ति की भावना पैदा होगी।
दैनिक समाचार पत्र 'वेदोमोस्ती' ने कंपनी '1सी' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोरिस नुरालिव के हवाले से बताया है वह पहले ही रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव को कंप्यूटर गेम से रूबरू करा चुके हैं।
रूस सरकार ने कहा है कि इससे देश भक्ति को बढ़ावा मिलेगा और इतिहास के बारे में खासतौर से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका को याद रखने में मदद मिलेगी।
संचार मंत्रालय के मुताबिक इस परियोजना पर 24 लाख डॉलर का खर्च आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications