भारत जून में मानचित्रण उपग्रह प्रक्षेपित करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि प्रक्षेपण के जून के दूसरे हफ्ते में संपन्न होने की उम्मीद है।

पीएसएलवी 44 मीटर ऊंचा रॉकेट है, इसमें ठोस और तरल दोनों प्रकार के ईंधनों का उपयोग होता है। पहले उपग्रह का प्रक्षेपण नौ मई को होना था लेकिन आवश्यक जांच के दौरान रॉकेट में मामूली गड़बड़ी पाई गई।

इसरो के अधिकारियों के अनुसार रॉकेट के पूरी तरह तैयार होने और उस पर उपग्रह रखने के बाद पूरी व्यवस्था की जांच के लिए करीब 10 दिन की आवश्यकता होती है।

इसरो के अनुसार गड़बड़ी को दूर करने के बाद एक बार फिर पूरी व्यवस्था की जांच की जाएगी।

पीएसएलवी से अल्जीरिया के एक संचार उपग्रह अलसेट, कनाडा तथा स्विट्जरलैंड के एक-एक छोटे उपग्रहों के साथ ही बेंगलुरू और हैदराबाद के छात्रों द्वारा स्टुडसेट को भी अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+