फैसले से मैं खुश हूं : निकम
कसाब को मौत की सजा के एलान के बाद पत्रकारों से चर्चा करने आए निकम बेहद खुश थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब वह कैमरों के समक्ष पहुंचें तो अपनी विजयी मुस्कान नहीं छिपा सके और 'विक्टरी' के संकतों से उन्होंने इसका प्रदर्शन भी किया।
निकम ने कहा, "फैसले से मैं बहुत खुश हूं क्योंकि पीड़ितों के घाव भरने की मेरी कोशिश सफल हुई है। परिवारों के आंसू पोंछने का काम हमारी पुलिस और अभियोजक एजेंसियों ने किया है।"
उन्होंने कहा, "यह मामला हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हमने गरिमामय तरीके से यह मुकदमा चलाया और एक दुनिया के समक्ष एक मिसाल खड़ी की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications