गोलाबारी पर भारत से चर्चा चाहता है बांग्लादेश
बांग्लादेशी सरकार का आरोप है कि भारतीय सुरक्षा बल बांग्लादेशी नागरिकों पर अकारण गोलाबारी कर रहे हैं जबकि भारत का कहना है कि वह आत्मरक्षा के लिए ऐसा करते हैं।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक गृह मंत्री सहर खातून ने यहां बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त रजीत मित्तर से मुलाकात के बाद कहा कि मित्तर ने गोलाबारी पूरी तरह से रोक दिए जाने का वादा किया है।
भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा की गई गोलाबारी में 80 बांग्लादेशियों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जनवरी में अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह के सामने नई दिल्ली में यह मुद्दा उठाया था।
बीएसएफ का कहना है कि जब बांग्लादेशी नागरिक द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए रात के समय सीमा पार करने की कोशिश करते हैं उस समय उसके जवान आत्मरक्षा के लिए गोलाबारी करते हैं।
भारत-बांग्लादेश सीमा 4,300 किलोमीटर लंबी है। यहां पर रात के समय मादक पदार्थो, हथियारों, पशुओं के साथ मानव तस्करी होने की खबरें आती रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications