कश्मीर में बारिश के बाद बाढ़ का खतरा
भारी वर्षा के कारण घाटी की सबसे बड़ी नदी झेलम और उसकी सहायक नदियों जैसे सिंध, लिडर, फिरोजपुर, रामियार और पोहरू में पानी किनारों तक पहुंच गया है और कई स्थानों पर बादल भी फटे हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर के कई इलाकों में भारी वर्षा हो रही है। अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर वर्षा होने और गरज के साथ तूफान आने का पूर्वानुमान है।
अपर्याप्त और पुरानी जल निकासी व्यवस्था के चलते बेमिना, मेहजूर नगर, इंदिरा नगर सहित श्रीनगर के कई आवासीय क्षेत्र जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं।
भारी वर्षा और बादलों के फटने के कारण दो पुल पहले ही टूट चुके हैं। ताजा बाढ़ से सोपोर शहर को बांदीपोरा जिले से जोड़ने वाला पुल ढह गया है जबकि दक्षिणी कश्मीर के दो जिलों पुलवाना और शोपियां को जोड़ने वाला रामियरी पुल भी टूट गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications