जयपुर में छाई धूल, पारा 9 डिग्री लुढ़का
धूल और बादलों के कारण जयपुर के तापमान में आज दोहपर तक नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था।
जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे के मौसम केंद्र के अनुसार धूल छाने के कारण सुबह दृश्यता केवल पांच मीटर तक ही थी। इससे विमानों को उतरने में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में अभी एक-दो दिन ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications