क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कसाब पर मुकदमे के महत्वपूर्ण पड़ाव

By Staff
Google Oneindia News

वर्ष 2008:

26 नवंबर: अजमल आमिर कसाब सहित नौ अन्य आतंकवादियों ने कमांडो कार्रवाई के अंदाज में दक्षिण मुंबई की सात जगहों पर हमला किया।

27 नवंबर: तड़के करीब 1.30 बजे कसाब को एक पुलिसकर्मी ने गिरगांव चौपाटी पर गिरफ्तार किया, उसे नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

29 नवंबर: कसाब ने पुलिस को बयान दिया, उसने अपना गुनाह कबूला।

29 नवंबर: हमले वाले जगहों को सुरक्षित घोषित किया गया। नौ आतंकी मारे गए, कसाब एक मात्र जिंदा आतंकी पकड़ा गया।

30 नवंबर: पुलिस ने कसाब का बयान दर्ज किया।

27-28 दिसंबर: पहचान परेड आयोजित।

वर्ष 2009:

13 जनवरी: महाराष्ट्र सरकार ने एम. एल. ताहिलयानी को 26/11 मामले की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया।

16 जनवरी: कसाब को आर्थर रोड जेल भेजा गया।

5 फरवरी: कसाब के डीएनए नमूने और कुबेर नाव के नमूनों में समानता पाई गई।

20-21 फरवरी: कसाब ने मजिस्ट्रेट आर. वी. सावंत-वागले के सामने अपराध स्वीकारा।

22 फरवरी: 1993 मुंबई धमाकों में वकील रहे उज्‍जवल निकम 26/11 मामले में विशेष सरकारी वकील नियुक्त।

25 फरवरी: कसाब और दो अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र एस्प्लानेड मेट्रोपालिटन अदालत में दायर।

1 अप्रैल: न्यायालय ने अंजली वागमरे को कसाब का वकील नियुक्त किया।

15 अप्रैल: अंजली वागमरे कसाब के वकील के पद से हटीं।

16 अप्रैल: एस. जी. अब्बास काजमी को कसाब का वकील बनाया गया।

17 अप्रैल: कसाब का कबूलनामा न्यायालय में पेश। कसाब ने झुठलाया।

20 अप्रैल: अभियोजन पक्ष ने कसाब पर 312 आरोप लगाए।

6 मई: कसाब पर 86 आरोप तय, कसाब का आरोपों से इंकार।

8 मई: पहला गवाह पेश, कसाब को पहचाना।

23 जून: हाफिज सईद, जकी-उर- रहमान लखवी समेत 22 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी। भगोड़े घोषित।

25 जून: कसाब को आंत में अल्सर का पता चला।

20 जुलाई: कसाब ने न्यायाधीश ताहिलयानी के सामने अपराध स्वीकार किया।

30 नवंबर: एस. जी. अब्बास काजमी को कसाब के वकील पद से हटाया गया।

1 दिसंबर: के. पी. पवार ने काजमी की जगह ली।

16 दिसंबर: अभियोजन पक्ष ने 26/11 मामला पूर्ण किया।

18 दिसंबर: कसाब सभी आरोपों से मुकरा।

वर्ष 2010:

11 फरवरी: 26/11 मामले में वकील शाहिद आजमी को गोली मारी गई।

23 फरवरी: आखिरी दलीलें 9 मार्च से शुरू करने का फैसला।

31 मार्च: मामले में दलीलें पूर्ण।

6 अप्रैल: महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर. आर. पाटील ने कहा कि 15 महीनों तक 9 आतंकियों की लाशें रखने के बाद उन्हें गुप्त अभियान के तहत दफनाया गया।

3 मई: विशेष न्यायाधीश एम. एल. ताहिलयानी ने हत्या और युद्ध छेड़ने सहित सभी अपराधों में कसाब को दोषी ठहराया। अन्य आरोपियों अंसारी और सबाउद्दीन को बरी किया।

4 मई: अभियोजन पक्ष का सजा को लेकर अदालत में जिरह।

6 मई: विशेष अदालत ने कसाब को फांसी की सजा सुनाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X