2जी स्पेक्ट्रम पर लोकसभा में हंगामा
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शून्य काल के दौरान सदन में एआईएडीएमके नेता एम.थंबिदुरई को यह मामला उठाने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के कारण सरकारी खजाने को एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। थंबिदुरई ने पूछा, "यह धन कहां गया?"
उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक जांच का हवाला दिया जिसमें कथित रूप से केंद्रीय संचार मंत्री ए.राजा की संलिप्तता का उल्लेख है।
उन्होंने सरकार से कहा कि जब तक जांच पूरी न हो राजा को मंत्रालय से हटा दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति की आवश्यकता जताई।
थंबिदुरई के भाषण में डीएमके के टी.आर. बालू ने बार-बार बाधा डाली। उन्होंने अध्यक्ष से मंत्री के खिलाफ आरोप लगाने की अनुमति नहीं देने को कहा।
अध्यक्ष के इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications