मुजीब के हत्यारों को पकड़ने में मदद चाहता है बांग्लादेश
गृहमंत्री सहर खातून ने इस मामले में मदद के लिए भारतीय उच्चायुक्त रजीत मित्तर से अनुरोध किया है। यद्यपि उन्होंने यह नहीं बताया है कि ये भगोड़े हत्यारे भारत कब पहुंचे थे।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक मित्तर ने मामले में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
खातून ने बुधवार को यहां मित्तर से कहा, "एक या दो हत्यारे भारत में हैं और हम चाहते हैं कि भारत इन हत्यारों की गिरफ्तारी में मदद करे और उन्हें बांग्लादेश को प्रत्यर्पित कर दे।"
बांग्लादेशी मीडिया में हाल ही में खबरे आई थीं कि कुछ समय पहले दो हत्यारे भारत चले गए।
मुजीबुर रहमान की 15 अगस्त, 1975 को तख्तापलट के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ उनकी हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications