हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर परिचालन प्रारंभ
सोनपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी बी़ राम ने बताया कि कुर्मी और तुर्की रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 2204 गरीब रथ एक्सप्रेस तथा 5610 अवध एक्सप्रेस सहित छह मेल एक्सप्रेस तथा दो मालगाड़ियों का परिचालन अवरूद्घ हुआ। उन्होंने कहा कि 12 बजे के बाद रेलखंड पर परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने कुर्मी और तुर्की रेलवे स्टेशन के बीच पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications