पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मारा गया
जिले के क्वारसी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तीन दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित सुरेश बघेल (35) को पुलिस ने ढेर कर दिया जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए।
क्वारसी थाना प्रभारी जसपाल तोमर ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद बघेल मारा गया। मुठभेड़ में दो सिपाही गोलियां लगने से घायल हो गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
तोमर ने कहा कि बघेल अपने दो साथियों के साथ एक व्यवसायी के घर में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहा था। तभी पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। मौके से फरार उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बघेल के कब्जे से लूट की एक रिवाल्वर और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। उस पर अलीगढ़ व आस-पास के विभिन्न जिलों में दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications