भारतीय मूल के सांसद पर धोखाधड़ी का आरोप
वर्ष 2008 में 51 वर्षीय सूरी को पहली बार हाउस ऑफ कामन्स के लिए चुना गया था। भारतीय मूल के नौ सांसदों में सूरी भी शामिल हैं।
कैलगेरी में वकील के तौर पर काम करने वाले सूरी को कैलगेरी पूर्वोत्तर सीट से चुना सांसद चुना गया था। उन्होंने भारतीय मूल के दो प्रतिद्वंदियों लिबरल पार्टी के सतनाम किंग और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार विनय डे को हराकर इस सीट पर कब्जा किया था।
कनाडा के शीर्ष पांच बैंकों में से एक बैंक ऑफ मांट्रियल ने सूरी पर 100 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का मुकदमा बुधवार को दायर किया। इस महाघोटाले में वकील, दलाल और बैंक के कर्मचारियों के भी शामिल होने को आरोप है।
उधर, सांसद सूरी ने एक बयान जारी कर कहा, "इन आरोपों के विरुद्ध मैं अपना बचाव करुं गा। मैने कुछ गलत नहीं किया है। यह मामला अदालत के सामने है और फिलहाल मैं इस मामले में कुछ नहीं बोल सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications