ब्रिटेन में मतदान आरंभ (लीड-1)
संसदीय चुनाव के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ, जो रात दस बजे समाप्त होगा। देश भर में लगभग 50 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
चुनाव मैदान में कुल 4,150 उम्मीदवार खड़े हैं। कुल 649 सीटों पर मतदान हो रहा। थर्क्स एंड मैल्टन क्षेत्र में उम्मीदवार की मौत की वजह से वहां मतदान नहीं हो रहा है। वहां 27 मई को मतदान होगा।
ब्रिटेन में चुनाव में 4.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव परिणाम शुक्रवार तड़के से आने लगेंगे।
यदि चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के आकलन सटीक बैठे तो ब्रिटेन में इस बार संसद त्रिशंकु रहेगी। आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का डेविड कैमरॉन, लेबर पार्टी का गार्डन ब्राउन और लिबरल डेमोक्रेट का नेतृत्व निक क्लेग कर रहे हैं।
ब्रिटिश निर्वाचन आयोग के मुताबिक वर्ष 1997 में मतदान प्रतिशत 71.4, वर्ष 2001 में 59.54 और वर्ष 2005 में 61.4 रिकार्ड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications