अनंत की टिप्पणी पर सुषमा ने मांगी माफी

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने स्वराज को बोलने के लिए आमंत्रित किया।

स्वराज ने कहा, "बुधवार को जो कुछ हुआ, मैं उसके विवरण में नहीं जाना चाहती। मेरे सहयोगी ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मैं उसके लिए क्षमा मांगती हूं।"

लोकसभा में बुधवार को जाति आधारित जनगणना पर चर्चा के दौरान अनंत कुमार ने लालू प्रसाद से पूछा था कि वह पाकिस्तान में हैं या भारत में। उन्होंने कुछ असंसदीय शब्दों का प्रयोग भी किया। बाद में इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।

इसके बाद राजद और समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। अनंत कुमार ने माफी मांगने से इंकार कर दिया और कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा।

स्वराज ने अनंत कुमार की ओर से माफी मांगने के साथ ही लालू प्रसाद की ओर से भी माफी मांगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+