'शहजाद को पाकिस्तानी तालिबान से मिला था प्रशिक्षण'
अमेरिकी समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जनरल' ने पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। शहजाद के कथित तौर पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ संबंधों को लेकर पाकिस्तानी अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
समाचार पत्र के अनुसार कराची शहर से पुलिस ने मंगलवार को तोहिद अहमद और मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि दोनों के संबंध जैश से हैं।
तोहिद ई-मेल के जरिए शहजाद के संपर्क में था। शहजाद को दक्षिणी वजीरिस्तान ले जाने वाला रेहान था। वहीं उसे विस्फोटकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया था।
समाचार पत्र के अनुसार दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-पाकिस्तान के कारी हुसैन के शिविर में शहजाद को प्रशिक्षण दिया गया था। हुसैन लोगों को आत्मघाती हमलावर बनाने का काम करता है।
हुसैन ने एक हफ्ता पहले अमेरिका में हमले की धमकी दी थी। उसने कहा था कि उसके 'लड़ाके' अमेरिका में तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications