नेटकोर सॉल्यूशंस ने किया ग्रेनियम का अधीग्रहण

नेटकोर के संस्थापक व प्रबंध निदेशक राजेश जैन पहले भी निजी स्तर पर ग्रेनियम में निवेश कर चुके हैं। ग्रेनियम के मुख्य ब्रांड वनइंडिया के अंतर्गत कई भाषाओं में न्यूज वेबसाइट हैं-दैट्स हिन्दी, दैट्स कन्नड़, दैट्स मल्यालम, दैट्स तमिल, आदि हैं। अधिग्रहण के मौके पर नेटकोर के सीईओ अभिजीत सक्सेना ने कहा, "भारत के लिए क्षेत्रीय भाषाएं हमेशा से प्रमुख रही हैं, लिहाजा इस अधीग्रहण के बाद दोनों कंपनियां मिलकर इंटरनेट व मोबाइल पर क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देंगी। नेटकोर पहले से ही माई टुडे के माध्यम से उपभोक्ताओं के सीधे संपर्क में आ चुकी है।" वहीं ग्रेनियम के सीईओ बीजी महेश ने इस मौके पर कहा, "ग्रेनियम पहले से ही क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट मुहैया कराने वाली अग्रणी कंपनी है।
अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मल्यालम, तेलुगु में न्यूज पोर्टल की पहुंच करीब 60 लाख लोगों तक है। माई टुडे के माध्यम से नेटकोर की एसएमएस सर्विस पहले से ही 40 लाख लोगों तक पहुंच रही है। लिहाजा दोनों मिलकर इंटरनेट व मोबाइल पर खबरों को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं।"
नेटकोर के संस्थापक व प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने कहा, "भारत में कोई ऐसी कंपनी नहीं है, जिसकी पहुंच उपभोक्ताओं तक इतनी ज्यादा है। भारत में मोबाइल पीसी का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में इसका भविष्य भी सुनहरा है। माई टुडे की मोबाइल सर्विस और वनइंडिया के इंटरनेट पोर्टल भविष्य में उपभोक्ताओं व कंपनी दोनों के लिए बेहतर साबित होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications