मां ने 3 बच्चों के साथ खुदकुशी की
पुलिस के अनुसार घटना जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भीवपुर गांव की है, जहां मंगलवार सुबह पिंकी दूबे (38 वर्ष) नाम की महिला ने अपने तीन बच्चों (5 वर्ष से 2 माह) को साथ लेकर घर में आग लगा ली। इस घटना में चारों लोगों की मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी एस.पी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पड़ोसियों से पता चला है कि पिंकी की अपने पति वासुदेव दुबे से अनबन थी और सोमवार रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झ्झगड़ा हुआ था।
सिंह ने कहा कि था वासुदेव से पूछताछ कर घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications