स्वीमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में महू नाके के समीप स्थित स्वीमिग पूल 'तरुण पुष्कर' में मनीष (16 वर्ष) नामक के किशोर की डूबने से मौत हो गई।
मनीष के परिजनों का आरोप है कि स्वीमिंग पूल में सुरक्षा के किसी तरह के इंतजाम न होने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं नगर निगम इन आरोपों को नकार रहा है।
छत्रीपुरा थाने के प्रभारी राकेश व्यास ने आईएएनएस को बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications