अमेरिका के पास हैं 5113 परमाणु हथियार

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पहले काफी गोपनीय रखे जाने वाले परमाणु हथियारों की संख्या को इसलिए जारी किया गया है क्योंकि राष्ट्रपति बराक ओबामा अन्य देशों को अपनी परमाणु गतिविधियों के लिए अधिक पारदर्शी तरीका अपनाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि वर्ष 1989 में अमेरिका के पास 22,217 परमाणु हथियार थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के एक परमाणु सम्मेलन में कहा था, "हमारे परमाणु हथियारों के जखीरे की पारदर्शिता के लिए पेंटागन उनकी संख्या जारी करेगा।"

उन्होंने कहा कि परमाणु नि:शस्त्रीकरण की अमेरिकी प्रतिबद्धता पर शंका करने वालों के लिए यह एक सही संकेत होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+