सहायक अभियंता की रेलगाड़ी से कटकर मौत
पुलिस के अनुसार बक्सर के ग्राम्य अभियंत्रण संगठन (आरईओ) विभाग में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत स्वर्गप्रिय करूणानिधी मंगलवार की सुबह पटना से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से बक्सर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। रेलगाड़ी से जल्दी उतरने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और वह रेलगाड़ी के नीचे आ गए।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रेल पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications