कोलंबिया में घरेलू हिंसा में भारी वृद्धि
समाचार एजेंसी 'प्रेन्सा लातिना' ने कानूनी चिकित्सा संस्थान (एलएमआई) द्वारा प्रकाशित फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि वर्ष 2008 के दौरान हुई 15,250 लोगों की हत्याओं के मुकाबले पिछले साल 17,717 लोगों की हत्या हुई।
एलएमआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2009 के दौरान 29,433 लोगों की मौत अपराधों, दुर्घटनाओं या आत्महत्या करने से हुई, जिनमें से 16,194 पुरूष थे।
महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण के मामलों में भी पिछले कुछ वर्षो के दौरान वृद्धि हुई है। वर्ष 2008 में 15,894 मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications