लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्यों ने 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में कथित घोटाले का मामला उठाया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से प्रश्नकाल बाधित हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मसले पर केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा के इतीफे की मांग कर रही है।
इस मामले के अलावा महाराष्ट्र के भाजपा और शिव सेना के सदस्यों ने मोटरमैन की हड़ताल का मुद्दा उठाया। इन दोनों मुद्दों पर हंगामे को देखते हुए कार्यवाही दिन में 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications