उत्तर और पूर्वोत्तर में बारिश के आसार (लीड-1)

आईएमडी के अनुसार राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान लू की स्थिति गंभीर हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान बाड़मेर (राजस्थान) रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधर, भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है। आईएमडी का कहना है कि अप्रैल की तुलना में मई में गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने कहा, "दिल्ली में अप्रैल की तुलना में मई में गर्मी कम होगी।" मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक का उछाल आया है।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल, जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर सहित अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान खजुराहो रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, सागर व जबलपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के विभिन्न इलाकों में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे और शाम तक कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कानपुर, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई थी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मौसम में हुए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 37.7, कानपुर का 34.6, लखनऊ का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे गर्म स्थान झांसी रहा जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान उमस बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना सहित कई इलाकों में अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं इस बात की संभावना है कि अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को रविवार की तुलना में पटना के तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 31़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गया में सोमवार को अधिकतम तापमान 40़ 5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 38़ 4 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि उमस काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के ऊपर जो एक चक्रवात बना था, वह समाप्त हो गया है लेकिन अभी भी कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+