टाइम्स स्क्वे यर मामले में पाकिस्तानी की तलाश
न्यूयार्क/वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अधिकारी न्यूयार्क में विफल आतंकवादी हमले की साजिश के मामले में पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं। उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
पाकिस्तानी मूल के इस अमेरिकी नागरिक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वोयर के निकट जिस वाहन 'निसान पाथफाइंडर' में बम रखा हुआ था, वह वाहन इसी व्यक्ति का है। उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वोयर के पास खड़ी एक वाहन से शनिवार रात बम बरामद किया गया था।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार हाल ही यह शख्स पाकिस्तान से लौटा था। इस वाहन को बीते तीन हफ्तों के भीतर ब्रीजपोर्ट से खरीदा गया था। कहा यह भी कहा गया कि इस वाहन को नकद पैसे देकर खरीदा गया था और इसके लिए औपचारिक कागजी प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी।
जांच अधिकारियों के हाथ यह कामयाबी उस समय लगी जब सोमवार को जांच का जिम्मा 'संयुक्त आतंकवाद निरोधक कार्यबल ' को सौंपा गया। स्थानीय मीडिया ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि इस साजिश के तार विदेशी संगठनों से जुड़े होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
उधर, न्यूयार्क की पुलिस एक श्वेत व्यक्ति की तलाश कर रही जो सीसीटीवी की फुटेज में संदिग्ध हालत में दिखा है।
इससे पहले 'यू ट्यूब पर' जारी एक वीडियो में पाकिस्तान में मौजूद 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' के एक आतंकवादी ने दावा किया था कि यह हमला संगठन के दो प्रमुख सदस्यों की हत्या के बदले में किया जाने वाले था। उसके अनुसार ये दोनों इस साल अप्रैल में मारे गए थे। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
