मुंबई में मोटरमैन हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

रेलवे के 600 से अधिक मोटरमैन की जारी हड़ताल की वजह से मंगलवार सुबह पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे को यात्रियों के लिए सलाह जारी करनी पड़ी। रेलवे ने एसएमएस जारी कर कहा कि बेहद जरूरी होने पर ही यात्री रेलगाड़ी का प्रयोग करें।

मोटरमैन सोमवार सुबह छह बजे से भूख हड़ताल पर हैं। वे वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलेंगे।

मंगलवार सुबह रेलवे ने 2000 लोकल ट्रेनों में से लगभग 80 फीसदी को रद्द कर दिया। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

मुंबई की बस सेवा बीईएसटी और एमएसआरटीसी लोगों की सहूलियत के लिए अधिक बसें चला रही है।

यातायात सुविधा में हो रही परेशानी की वजह से मुंबई विश्वविद्यालय ने कहा है कि देर से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+