मप्र में अधिकतम तापमान में वृद्धि
राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक का उछाल आया है।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल, जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर सहित अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान खजुराहो रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, सागर व जबलपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications