अहमदीनेजाद का राजनयिकों ने किया विरोध
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद के भाषण की शुरुआत करते ही अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, चेक गणराज्य, आस्ट्रिया, नीदरलैंड और बेल्जियम के राजनयिकों ने बहिर्गमिन किया। अहमदीनेजाद ने अमेरिका और उसके मित्र देशों पर परमाणु मुद्दों पर एकाधिकार बना लेने का आरोप लगाया।
संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राजदूत एरिक डैनन ने कहा कि अहमदीनेजाद की भड़काऊ टिप्पणियों की वजह से उन्हें बहिर्गमन करना पड़ा। उन्होंने कहा, "इस बहिर्गमन से हमारा सामूहिक संदेश यही है कि हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रति अहमदीनेजाद के अड़ियल रुख को स्वीकार नहीं कर सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications