बांदा में मन्दिर निर्माण से तनाव
गांव की भूमि प्रबंधक समिति ने दलित रामलाल को बंजर भूमि का एक टुकड़ा पट्टे पर दिया था। इस बीच कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर 'कारू बाबा' का मन्दिर बनाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया। लोगों ने चंदा बटोर कर मन्दिर का निर्माण पूरा किया।
मंदिर निर्माण के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी। गांव के दलित राऔतार ने कहा कि मन्दिर निर्माण के समय सभी वर्गो से चंदा लिया गया है। आयोजकों ने प्रसाद वितरण में भेदभाव न करने का वादा किया था, पर ऐसा नहीं हुआ।
मन्दिर निर्माण व यज्ञ के आयोजक पूर्व प्रधान चन्द्रभान सिंह यादव का कहना है कि मन्दिर ग्राम समाज की भूमि पर बना है निर्माण के दौरान कोई विवाद नहीं था, इसलिए अनुमति का सवाल ही नहीं है।
यादव ने कहा कि प्रसाद वितरण में किसी भी दलित के साथ भेदभाव नहीं किया गया, कुछ लोग जानबूझ कर इस धार्मिक अनुष्ठान में नहीं आए थे।
बदौसा के थानाध्यक्ष छेदालाल चौधरी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने छुआछूत व भेदभाव के चलते प्रसाद में रोक लगाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications