टाइम्स स्क्वेयर मामला : लड़की की बेची हुई कार का हुआ इस्तेमाल
समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के अनुसार ब्रिजपोर्ट की पेग्गी कोलास ने कहा कि उसके 1993 मॉडल निसान पाथफाइंडर को खरीदने वाले ने बहुत धीमी आवाज में बात की थी। उसने कहा था कि वह केवल आसपास ही इस कार को चलाएगा और इससे न्यूयॉर्क में दोस्तों के पास जाएगा।
न्यूयॉर्क पुलिस पहले ही इसके खरीददार का पता लगा चुकी है। उसका नाम शहजाद फैजल है और वह पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी नागरिक है।
अधिकारियों का मानना है कि कोलास ने अपनी कार 28 अप्रैल को 1,300 डॉलर में फैजल को बेची थी। फैजल, कोलास के घर से 20 मिनट की दूरी पर रहता है।
कार बेचने के अगले दिन कोलास ने फेसबुक लिखा, "मैं बहुत खुश हूं। मुझे नई कार मिल गई है।"
रविवार को वह निश्चितरूप से दुखी थी। उसने लिखा, "ओह भगवान मेरे लिए वह कितना बुरा दिन था।"
कार की पहचान होने के बाद रविवार को अधिकारियों ने ब्रिजपोस्ट में कोलास से पूछताछ की थी।
सीबीएस न्यूज ने कोलास का नाम लिए बगैर कहा है कि उसने जांचकर्ताओं को बताया कि कार खरीदने वाला आदमी मध्य-पूर्व का या स्पेनी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications