महिला ने 4 दुकानदारों को चाकू मारा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस महिला का नाम लैला ट्राविक है। 34 साल की इस महिला ने सोमवार को एक छोटे चाकू से एक-एक करके चार लोगों पर वार किया।
लास एंजेलिस के शैरिफ जोस मैनकिनी ने बताया कि इस हमले में तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। इन लोगों के गर्दन और कंधे पर चोटें आई हैं। इन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अधिकारियों ने इस महिला के बारे में कुछ नहीं बताया। हमले के संदर्भ में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications