रियलिटी शो के लिए ब्लेयर को मिला 381,000 डॉलर का प्रस्ताव
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट यूके' के मुताबिक कार्यकारी निर्मा कोनरेड ग्रीन अमेरिकी जनता के लिए बल्ेयर को पर्दे पर लाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं।
हाल ही में एक चुनाव प्रचार के दौरान अमेरिका आए ब्लेयर से ग्रीन ने मुलाकात भी की थी और इसी दौरान उनके समक्ष यह प्रस्ताव भी रखा।
ग्रीन ने बताया कि उनकी इच्छा है कि वह ब्लेयर और यूक्रेन की 31 वर्षीय डांसर करीना सिम्रॉफकी जोड़ी बनाए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सिम्रॉफ ब्लेयर के साथ काम करना पसंद करेंगी। ब्लेयर यहां बहुत मशहूर हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications